जबलपुरमध्य प्रदेश

बेटी ससुराल से प्रताडि़त, माँ ने पी लिया फिनाइल : कहा- लाडली मायके में रहने मजबूर, पति और जेठ कर रहे प्रताडि़त

जबलपुर, यशभारत। हनुमानताल के प्रेम सागर चौकी अंतर्गत बेटी को ससुराल में प्रताडि़त कर, देवर और जेठ ने धक्के मारकर बाहर का रास्ता दिखा दिया। जिसके बाद पीडि़त मां ने फिनाइल पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों ने जब पीडि़ता के मुंह से झाग निकलते हुए देखा तो आनन-फानन में विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां पीडि़ता की हालत स्थिर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर, जांच में लिया है।

जानकारी अनुसार साहू मोहल्ले में रहने वाली फू लवती नामक महिला ने अपनी बेटी के ससुराल वालों से परेशान होकर फि नाइल पी लिया । जिसे उपचार के लिए विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है पीडि़ता की माने तो उसकी बेटी की शादी प्रेम सागर में हुई थी जहां उसके जेठ व देवर उसे लंबे समय से प्रताडि़त कर रहे हैं जिसके चलते उनकी लड़की ससुराल छोड़कर मायके में रहने मजबूर है। इन्हीं परेशानियों के चलते उसने आत्महत्या करने का प्रयास किया । इस पूरे मामले में पुलिस द्वारा मामला कायम कर जांच शुरू कर दी गई है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button