जबलपुरमध्य प्रदेश

जबलपुर पुलिस ने नाबालिग को मुंबई से किया दस्तयाब : प्रेमप्रसंग में घर से 2 महिने थी गायब, पुलिस जांच जारी

जबलपुर, यशभारत। स्कूल जाते समय एक युवक से मुलाकात हुई और धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया। कच्ची उम्र का इश्क परवाह चढ़ा तो दोनों ने साथ जीने और मरने की कसमें खा ली और जिदंगी भर साथ रहने का वायदा किया। लेकिन दोनों को यह पता था कि परिजन यह विवाह होने नहीं देंगे…! जिसके बाद दोनों ने एकराय होकर जबलपुर से सीधे ट्रेन में बैठकर मुंबई भाग गए। यहां जब परिजनों ने घर आकर देखा तो 17 वर्षीय नाबालिग गायब थी। परिजनों ने यहां-वहां खोजबीन की। लेकिन जब कहीं पता नहीं चला तो थाने में शिकायत दर्ज की। पूरा मामला थाना घमापुर का है। जिसके बाद पुलिस ने किशोरी को मुंबई से दस्तयाब कर, परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मामले की जांच जारी है।

एसआई दीपक मिश्रा ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 26 जुलाई 2022 को पीडि़ता मां ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उनकी 17 वर्षीय किशोरी अचानक घर से बिना बताए गायब हो गई। उन्होंने आसपास खोजबीन करने की कोशिश की, लेकिन कहीं सुराग नहीं मिला। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर, जांच में लिया।

कॉल लोकेशन से खुला राज

पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद मुखबिर तंत्र को अलर्ट कर, लागतार कॉल लोकेशन ट्रेस की जा रही थी। जिसके बाद पता चला कि किशोरी मुंबई में है। परिजनों से सख्ती से पूछताछ की तो पता चला कि भोपाल में किशोरी की मौसी रहती है, क्योंकि लगातार कॉल लोकेशन मुंबई और भोपाल दिखा रही थी। जिसके बाद परिजनों से संपर्क नंबर लेकर, भोपाल में मौसी के घर संपर्क किया। पुलिस का लगातार दबाव बनने के बाद किशोरी को मुंबई से दस्तयाब किया गया है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। फिलहाल पूरे मामले की
पुलिस जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App