जबलपुरमध्य प्रदेश

जबलपुर के डॉक्टरों से भगवान बचाए : महिला की फट गयी थी आंत, ऑपरेशन फिशर का किया, जिदंगी और मौत से लड़ रही महिला

एडवांस हास्पिटल का कारनामा, विजय नगर थाने में परिजनों ने की शिकायत, जांच जारी

जबलपुर, यशभारत। विजय नगर थाना अंतर्गत एडवांस हास्पिटल में मरीज का गलत इलाज करने का एक कारनामा सामने आया है। जहां पीडि़ता की आंत फट गयी थी, लेकिन ऑपरेशन फिशर का कर दिया गया। जिसके बाद तत्काल मरीज को मेट्रो अस्पताल में भर्ती किया गया। परिजनों ने हंगामा करते हुए पुलिस से शिकायत की है।

प्रशांत सैनी पिता स्व. जगदीश प्रसाद सैनी ने बताया कि वह जगमोहन वार्ड पनागर का निवासी है और पेशे से वाहन चालक है। मेरी पत्नी कीर्ति सैनी की तबियत खराब होने पर गोपाल तीर्थानी की एडवांस हास्पिटल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि पत्नी को फिशर है। 35 हजार रुपये का ऑपरेशन करना पड़ेगा। जिसका कोई बिल भी नहीं दिया गया। उसके बाद पत्नी को डिस्चार्ज कर दिया गया। लेकिन हालत में सुधार नहीं आया। दोबारा दिखाने पर डॉक्टरों ने कहा कि भर्ती करना पड़ेगा। जिसके बाद 6000/प्रति दिन के हिसाब से चार दिन भर्ती कर, 24 हजार रुपये वसूल किए गए। उसके बाद डिस्जार्च तो कर दिया गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं आया। तीसरी बार डॉक्टर से दिखाने पर कहा गया कि यह तो गलत हो गया है। और उत्तर दिया की तुम्हें जहाँ दिखाना है दिखा सकते हो। जिसके बाद पत्नी को मेट्रो अस्पताल में मजबूरन भर्ती कराया, जहां बताया गया कि अंदर की आंत फट गई है दो लाख रुपये का आपरेशन करना पड़ेगा। पीडि़त ने बताया कि गलत इलाज के कारण उसकी पत्नी आज जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu