जबलपुरमध्य प्रदेश

गोसलपुर में करंट से मौत : ट्रंासफार्मर के पास बिखरे वायरों की जद में आकर झुलसा, क्षेत्र में हड़कंप

जबलपुर, यशभारत। गोसलपुर के जुझारी में एक अधेड़ की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो जाने का मामला सामने आया है। अधेड़ अपने खेत जा रहा था, तभी ट्रंासफार्मर के पास तार बिखरे थे, जिसकी जद में आकर अधेड़ झुलस गया। जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां अधेड़ ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर, जांच में लिया है।

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि प्रमोद कुमार यादव 43 साल जुझारी थाना गोसलपुर की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गयी। परिजनों ने जब अधेड़ को झुलसा हुआ देखा तो उनके होश उड़ गए। जिसके बाद तत्काल लाइट बंद करवाकर, अधेड़ को वायरों के जाल से निकाला गया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button