जबलपुरमध्य प्रदेश

गुरंदी में मिली अधेड़ की लाश, मामला संदिग्ध : पुलिस जांच जारी, क्षेत्र में हड़कंप

जबलपुर, यशभारत। बेलबाग के गुरंदी में आज शनिवार को सुबह एक अधेड़ की लाश मिलने के बाद हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है, मामला संदिग्ध है अब पूरी जांच के बाद ही स्थिति स्पस्ट हो सकेगी।

पुलिस ने बताया कि मो. मुकीम 35 वर्ष निवासी दिलवहार होटल के पीछे बेलबाग ने सूचना दी कि आज वह गुरंदी की ओर जा रहा था, तभी गुरंदी में एक अज्ञात पुरूष उम्र लगभग 60 वर्ष, पेंट शर्ट पहने हैं। मृत पड़ा हैं । सूचना पर पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button