जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर जनपद की ग्राम पंचायत पहाड़ीखेड़ा : गैरिज में काम करने वाले संतोष चलाएंगे गांव की सरकार… देखें… वीडियो…

आमहिनौता कंचन बीएससी पास तो चौरई की 5वीं पास मालती बनी सरपंच

जबलपुर, यशभारत। गांव की बागडोर किनके हाथों में होगी ये लगभग तय हो चुका है। ग्राम पंचायत चुनाव के परिणाम भी धीरे-धीरे सामने आने लगे है। जबलपुर जनपद की ग्राम पंचायत पहाड़ीखेड़ा में 30 साल के संतोष पटेल ने चुनाव जीता है। संतोष पेशे से गैरिज में काम करते हैं , 12वीं पास संतोष सबसे युवा सरपंच है। अभी तक पंचायत इतने कम उम्र का सरपंच नहीं बना है।

पुराने सरपंच का भ्रष्टाचार उजागर कर चहेते बने
संतोष पटेल ने गैरिज में काम करते हुए ग्राम पंचायत की प्रत्येक गतिविधियों पर ध्यान दिया, इसका नतीजा ये हुआ है कि पिछली पंचायत के सरपंच का भ्रष्टाचार उजागर संतोष ग्रामीणों का चहेता बन गया। संतोष का कहना है कि पंचायत में अब तक जो होता आया है उसे बदलना है, भ्रष्टाचार करने वाले पंचायत में भटकने नहीं दिया जाएगा। गांव का विकास ही सर्वोपरि होगा।

अधिकृत घोषणा 14 जुलाई को
पंचायत चुनाव 2022 के पहले चरण के रिजल्ट सामने आते जा रहे हैं। हालांकि इसकी अधिकृत घोषणा 14 जुलाई को होगी, लेकिन मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों को इसकी सूचना मिल गई। आमाहिनौता से कंचन बाई लोधी बनी सरपंच। बीएस.सी पास के हाथों में थामी ग्रामीणों ने बागडोर। तो वहीं चौरई में लोगों ने अपने विकास के लिए 5वीं पास मालती बाई पटेल को चुना। 30 पंचायतों से स्थिति स्पष्ट नहीं है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App