जबलपुरमध्य प्रदेश

जबलपुर के युवा अभिनेता नीरज सिंह राजपूत आश्रम थ्री वेबसीरीज में नजर आएंगे

जबलपुर यश भारत। संस्कारधानी जबलपुर के युवा अभिनेता नीरज सिंह राजपूत आश्रम थ्री वेबसीरीज में नजर आएंगे। इसे लेकर वे काफी उत्साहित हैं। इसके अलावा चार यार जैसी आने वाली वेबसीरीज के लिए भी वे काफी मेहनत कर रहे हैं। सजदा तेरे प्यार का, तारक मेहता का उल्टा चश्मा, क्राइम पेट्रोल, सावधान इंडिया, सीआइडी, उतरन, लाडो, मेरी दुर्गा, हाफ मैरिज, सपनों से भरे नैना, सपने सुहाने, प्राश्चित में उनका अभिनय काफी सराहा गया था। पेशवा बाजीराम में बशर खान का किरदार उन्होंने जीवंत कर दिया था। नामकरण और साम-दाम-दंड सीनियर के बाद उड़ान में उनको बेहतरीन अवसर मिला था। इसी कड़ी में नीरज ने जय गंगाजल, मुंबई गाडफादर, क्लासिक डांस फार लव, कलंक व गुंडा जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय किया था।

Yash Bharat

Editor With मीडिया के क्षेत्र में करीब 5 साल का अनुभव प्राप्त है। Yash Bharat न्यूज पेपर से करियर की शुरुआत की, जहां 1 साल कंटेंट राइटिंग और पेज डिजाइनिंग पर काम किया। यहां बिजनेस, ऑटो, नेशनल और इंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button