इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

फिल्मी स्टाइल में लोहा कारोबारी किडनैप : दो बदमाश रिवॉल्वर अड़ाकर ले गए, 30 लाख रुपए मांगे

भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लोहा कारोबारी को किडनैप कर लिया गया। दो बदमाश दिनदहाड़े रिवॉल्वर अड़ाकर व्यापारी को उसी की कार से अगवा कर ले गए। गोली मारने की धमकी देेते हुए आरोपी उसे मिसरोद इलाके में लेकर पहुंचे। बदमाशों ने उससे 30 लाख रुपए मांगे। हालांकि बाद में आरोपियों ने उसे छोड़ दिया। इसके बाद डरा-सहमा व्यापारी गोविंदपुरा थाने पहुंचा। उसने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शिकायत पर अड़ीबाजी, ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि घटना के दौरान व्यापारी खुद कार ड्राइव कर रहा था। ऐसे में किडनैपिंग की धारा नहीं लगेगी। CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध दिखे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button