जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

Eow की कार्रवाई भविष्य निधि का रीजनल मैनेजर 5 लाख की रिश्वत के साथ गिरफ्तार

जबलपुर। कर्मचारी भविष्य निधि, सागर संभाग, सागर के क्षेत्रीय आयुक्त 05 लाख रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए आवेदक :अनिरूद्ध पिम्पलापुरे, फर्म-बी.आर. एण्ड कंपनी, निवासी 01 सिविल लाईन्स, सागर। अनावेदक :श्री सतीश कुमार, रीजनल कमिश्नर, कर्मचारी भविष्य निधि, सागर सभाग, सागर। रिश्वत की मांग :-_ 10 लाख रूपये रिश्वत की राशि :05 लाख रूपये (प्रथम किस्त के रूप में) विवरण :आवेदक श्री अनिरूद्ध पिम्पलापुरे, फर्म-बी.आर. एण्ड कंपनी, निवासी 01 सिविल लाईनस सागर द्वारा दिनांक 030622 को पुलिस अधीक्षक, आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ, इकाई-सागर को आवेदन दिया था कि अनावेदक श्री सतीश कुमार, रीजनल कमिश्नर, कर्मचारी भविष्य निधि, सागर संभाग, सागर द्वारा फर्म के विरूद्ध कार्यवाही करने का दबाव बनाकर 10 लाख रूपये रिश्वत की माग कर रहे हैं।

IMG 20220605 WA0021

आवेदक की शिकायत का सत्यापन निरीक्षक श्रीमती उमा नवल आर्य से कराया गया। जिसके दौरान विधिवत्‌ आवेदक एवं अनावेदक के बीच रिश्वत की मांग सबधी बातचीत रिकार्ड करायी गयी, जिसमें स्पष्टकः अनावेदक द्वारा आवेदक की फर्म के संबंध में रिपोर्ट को सही ढंग से बनाये जाने हेतु 10 लाख की मांग करने तथा प्रथम किस्त में 05 लाख रूपये दिनाक 0504.2022 को देने की बात को प्रमाणित पाया गया ॥ प्रथम दृष्टया आरोपी के ऊपर अष्टाचार निवारण अधिनियम 1988, संशोधित अधिनियम 2048 का अपराध पाया जाने से प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आज दिनाक 0506 2022 को आरोपी श्री सतीश कुमार, रीजनल कमिश्नर, कर्मचारी भविष्य निधि, सागर सभाग, सागर को उनके निवास स्थान पर आवेदक श्री अनिरूद्ध पिंपलापुरे, बीआर. एण्ड कंपनी, निवासी 01 सिविल लाईनस सागर द्वारा रिश्वत की राशि की प्रथम किस्त 05 लाख रूपये लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।

IMG 20220605 WA0022

संपूर्ण कार्यवाही आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ, इकाई-सागर एवं जबलपुर द्वारा की गई, जिसमें विवेचक श्रीमती उमा नवल आर्य, निरीक्षक, प्रकोष्ठ इकाई सागर (प्रभारी), श्री स्वर्णजीत सिंह धामी, निरीक्षक, प्रकोष्ठ इकाई जबलपुर, श्रीमती प्रेरणा पाण्डेय, निरीक्षक, प्रकोष्ठ इकाई जबलपुर , श्री चन्द्रजीत यादव, उप निरीक्षक, प्रकोष्ठ इकाई सागर, श्री गोविन्द यादव, उप निरीक्षक, प्रकोष्ठ डुकाई जबलपुर, श्रीमती सोनल पाण्डेय, उप निरीक्षक, प्रकोष्ठ इकाई सागर, श्रीमती विशाख्रा तिवारी, उप निरीक्षक, प्रकोष्ठ इकाई जबलपुर, कु० रोशनी सोनी, सूबेदार (अ)/स्टेनो, प्रकोष्ठ इकाई सागर, श्री आसिफ खान, प्र७आर0 (का0). प्रकोष्ठ इकाई सागर, श्री अतुल पथी, सउनि (अ), प्रकोष्ठ इकाई सागर, श्री राम सजीवन यादव, आरक्षक, प्रकोष्ठ इकाई सागर, श्री शेख नदीम, आरक्षक, प्रकोष्ठ इकाई जबलपुर, श्री अफसर अली, आरक्षक(चालक), प्रकोष्ठ इकाई सागर एवं श्री सगीर खान, आरक्षक(चालक), प्रकोष्ठ इकाई जबलपुर सम्मिलित है।

Yash Bharat

Editor With मीडिया के क्षेत्र में करीब 5 साल का अनुभव प्राप्त है। Yash Bharat न्यूज पेपर से करियर की शुरुआत की, जहां 1 साल कंटेंट राइटिंग और पेज डिजाइनिंग पर काम किया। यहां बिजनेस, ऑटो, नेशनल और इंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button