जबलपुरमध्य प्रदेश

नहर में समा गया सायकिल सवार : मजदूरी कर लौट रहा था घर, पहुंच गयी लाश

जबलपुर, यशभारत। खमरिया नहर में डूबकर एक सायकिल सवार मजदूर की दर्दनाक मौत हो गयी। आज सुबह लोगों ने जब पानी में शव उतराते हुए देखा तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर, मामला जांच में लिया है। प्रथम दृष्टा पुलिस ने बताया कि अधेड़ मजदूरी कर घर लौट रहा था, लेकिन रात हो जाने के कारण अंधेरा हो गया था, जिसके चलते दिलेर ग्राम की नहर के मोढ में रास्ता भटक कर, अधेड़ वाहन समेत सीधे नहर में समा गया। वहीं, परिजनों को जैसे ही दर्दनाक सूचना मिली तो वह चीख पड़े। जिन्हें बमुश्किल पुलिस और रहवासियों ने सम्हाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गणेश प्रसाद पिता तिलक राम कुछवाहा 50 साल दिलेर ग्राम का निवासी है। जो घाना ने दरमियानी रात मजदूरी कर घर लौट रहा था। तभी अधेंरा अधिक होने के कारण अधेड़ मोढ़ से सीधे नहर में जा गिरा। जिसकी डूबने से मौत हो गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu