जबलपुरमध्य प्रदेश

दहेज में लाखों रुपए और कार लेकर आओ, नहीं तो मायके में ही रहो : रोते हुए थाने पहुंची नवविवाहिता

जबलपुर, यशभारत। खमरिया के रिढौरी में दहेज प्रताडऩा का एक सनसीखेज मामला सामने आया है। जहां पीडि़ता को दहेज के लिए ससुराल से धक्के मारकर घर से निकाल दिया और अब घर में रखने के लिए लाखों का दहेज और कार की डिमांड कर रहे है। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर, जांच में लिया है।

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 24 वर्षीय महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसकी शादी करीब एक वर्ष पहले रिढौरी के अमर चौधरी के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग विवाह में कम दहेज मिलने की बात पर लगातार ताने मारते थे। लेेकिन लोक लाज के कारण वह चुप रही। विगत दिनों से उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया और अब जान से मारने की धमकियां दे रहे है। पुलिस विवेचना कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button