जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर में माढ़ोताल तालाब का कब्जा जमींदोज: 280 करोड़ की 40 एकड़ जमीन को कब्जा मुक्त कराने दो जीसीबी चली 4 घंटे तक

 

bb5520a2 8a54 4e03 9b11 353c54a8bf1b 1

जबलपुर, यशभारत। सरकारी जमीनों को कब्जा मुक्त करने का सिलसिला जिला प्रशासन द्वारा लगातार जारी है। इसी कड़ी में माढ़ोताल तालाब में अवैध रूप से बनाई गई सड़क और निर्माण कार्य को आज गुरूवार को जमींदोज किया गया। 40 एकड़ जमीन में फैले अतिक्रमण को हटाने के लिए दो जीसीबी ने करीब 4 घंटे तक धड़ाधड़ चलती रही। इस दौरान जिला प्रशासन की तरफ से एसडीएम, नगर निगम अधिकारी और दो थानों का भारी पुलिस बल तैनात था।

28 2
जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन ने पुलिस और नगर निगम के सहयोग से माढ़ोताल तालाब की भूमि पर किये गये अवैध कब्जों को हटाने की कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है । एस डी एम आधारताल नम: शिवाय अरजरिया के अनुसार तालाब मद की करीब 40 एकड़ इस भूमि पर भू-माफियाओं द्वारा अवैध कब्जा कर प्लाटिंग की जा रही थी । उन्होंने बताया कि आईएसबीटी से लगी इस भूमि की बाजार मूल्य 7 करोड़ रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से 280 करोड़ रुपये के लगभग है । उक्त तालाब की जमीन पर कपिल गुप्ता और सोनू जैन के द्वारा सालों से कब्जा रखा हुआ था। एसडीएम आधारताल श्री अरजरिया के अनुसार माढ़ोताल तालाब की इस भूमि का इलाहाबाद निवासी परुषोत्तम टण्डन का फर्जी मुख्तयार नामा लेकर भू-माफिया मकसूद एवं राजेश तिवारी कई लोगों को प्लाट बेचने की शिकायतें भी प्राप्त हुई थीं । उन्होंने बताया था कि शिकायतों की जांच के बाद इन दोनों के विरुद्ध कुछ दिनों पहले ही एफआईआर दर्ज कराई गई है । श्री अरजरिया ने बताया कि कार्यवाही के दौरान तालाब की भूमि पर बने बारातघर को भी ध्वस्त करने की कार्यवाही की जायेगी ।

 

29 2

सरकार की 8 एकड़ भूमि पर कब्जा कर हब्बू खान कर रहा था खेती

जबलपुर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा के अनुरूप माफिया का दमन करने जबलपुर जिले में कार्यवाही लगातार जारी है । जिला प्रशासन द्वारा आज पुलिस के सहयोग से जबलपुर तहसील के अंतर्गत नागपुर रोड स्थित ग्राम नारायणपुर में भू-माफिया के अवैध कब्जे से करीब आठ एकड़ शासकीय भूमि को मुक्त कराने की प्रारम्भ की है । मुक्त कराई गई शासकीय भूमि का बाजार मूल्य लगभग 30 करोड़ रुपये है ।
कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देशन में शासकीय भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने की एसडीएम जबलपुर पी के सेनगुप्ता के नेतृत्व में की जा रही है । एसडीएम जबलपुर पी के सेनगुप्ता ने बताया कि कार्यवाही में नारायणपुर निवासी माफिया हब्बू खान के अवैध कब्जे को हटाया जा रहा है । उन्होंने बताया कि हब्बू खान ने होटल रॉयल ऑर्बिट के समीप मुख्य सड़क मार्ग से करीब 150 फुट अंदर की इस भूमि पर तार की फेंसिंग कर कब्जा कर रखा है और उसके द्वारा इस भूमि पर खेती भी की जा रही है । एसडीएम जबलपुर के अनुसार कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी के निदेशज़नुसार माफिया के कब्जे से मुक्त कराई जा रही इस भूमि के कुछ हिस्से को प्रधानमंत्री आवास योजना के 29 हितग्राहियों को आवास निमाज़्ण के लिये पट्टे पर उपलब्ध कराया जा रहा है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button