जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर कलेक्टर दरबार के बाहर दिव्यांगों से बदसलूकी: एक कर्मचारी के लंगड़ा-लूला कहने पर नाराज हुए दिव्यांग, किया विरोध

जबलपुर, यशभारत। कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई के बाहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब कुछ दिव्यांगों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर एक कर्मचारी खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। दरअसल अपनी विभिन्न मांगों को लेकर दिव्यांग कलेक्टर के पास पहंुचे थे लेकिन गेट पर ही उन्हें एक कर्मचारी ने रोक लिया और अपशब्दों का इस्तेमाल कर बाहर भगा दिया। इससे नाराज दिव्यांग कलेक्ट्रेट के बाहर गेट पर धरने पर बैठ गए। हालांकि बाद में कलेक्टर द्वारा दिव्यांगों को बुलाया गया और उनकी समस्याएं सुनी।
दिव्यांग देवेंद्र सोनी, मनोज सतनामी अपने अन्य साथियों के साथ मंगलवार की सुनवाई में कलेक्टर को अपनी पीड़ा बताने गए थे। लेकिन कलेक्टर तक पहंुचने के पहले ही किसी तपन मोदी नाम के कर्मचारी ने रोक लिया और बाहर जाने को कह दिया। इसके बाद भी दिव्यांग नहीं माने और आगे बढ़ने लगे तो कर्मचारी ने अन्य साथी कर्मचारियों को बुलाकर कह दिया कि इन लगड़ा-लूला व्यक्तियों को सख्ती से बाहर निकाल दो। इस तरह के अपशब्द कहे जाने के बाद दिव्यांग नाराज हो गए और उन्होंने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

 

WhatsApp Image 2022 04 19 at 3.08.27 PM

WhatsApp Image 2022 04 19 at 3.08.28 PM scaled

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu