भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

आदमपुर छावनी स्थल का महापौर ने किया निरीक्षण, काम में तेजी लाने के निर्देश मालती राय और निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने अधिकारियों से ली कार्यों की जानकारी

आदमपुर छावनी स्थल का महापौर ने किया निरीक्षण, काम में तेजी लाने के निर्देश

मालती राय और निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने अधिकारियों से ली कार्यों की जानकारी

भोपाल,यश भारत। आदमपुर छावनी स्थल पर चल रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के लिए महापौर मालती राय एवं नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर व्यवस्थाओं और निर्माण कार्यों की स्थिति देखी तथा संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान महापौर और आयुक्त ने कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निर्धारित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। साथ ही कार्यों की नियमित निगरानी और विभागीय समन्वय सुनिश्चित किया जाए  ताकि किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो। अधिकारियों को स्थल पर व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखने और कार्यों की प्रगति की लगातार समीक्षा करने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण का उद्देश्य आदमपुर छावनी स्थल पर चल रहे कार्यों को गति देना और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button