
ग्वालियर में 25 वर्षीय आदिवासी महिला के अपहरण और रेप का मामला सामने आया है। महिला को ईंट भट्टे के मालिक के भाई ने रबड़ी में नशे की दवा मिलाकर खिला दी। जब महिला बेहोश हो गई तो उसे सफेद रंग की कार में अपहरण का बस स्टैंड ले गए। यहां से दिल्ली के लिए वीडियोकोच बस में स्लीपर सीट बुक की। यहां महिला के साथ सोते हुए ठेकेदार गया। दिल्ली पहुंचकर एक लॉज के रूम में महिला को रखकर कई दिन तक उसके साथ रेप किया।
एक सप्ताह बाद आरोपी उसे घर के बाहर छोड़कर भाग गए। घटना 9 फरवरी से 21 फरवरी के बीच गंगा मालनपुर पुरानी छावनी की है। आरोपियों ने पति और बच्चों की हत्या की धमकी दी थी। जिस कारण महिला चुप रही। इस बीच आरोपियों ने महिला के पति को भी पीटा। इसके बाद पीड़िता पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।







