भोपालमध्यप्रदेश

वीवीआईपी मूवमेंट के चलते राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, कई राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री आज पहुंचेंभोपाल, देखें वीडियो

वीवीआईपी मूवमेंट के चलते राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, कई राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री आज पहुंचें भोपाल,देखें वीडियो

भोपाल यश भारत। राजधानी भोपाल में आज एक बार फिर बड़ा वीवीआईपी मूवमेंट रहेगा, जिसके चलते पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी के त्रयोदशी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देश भर से कई राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ राजनीतिक हस्तियां भोपाल पहुंच रही हैं। इस वीवीआईपी जमावड़े को लेकर शहर के प्रमुख मार्गों और कार्यक्रम स्थल के आसपास विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस गरिमामयी कार्यक्रम में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के शामिल होने का आधिकारिक कार्यक्रम है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी विशेष रूप से भोपाल पहुंच रहे हैं।

कई राज्यों के कृषि मंत्री और दिग्गज नेता होंगे शामिल
विशिष्ट मेहमानों की सूची में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, बिहार और पंजाब के कृषि मंत्रियों के भी शामिल होने की पूरी संभावना है। वहीं, पश्चिम बंगाल से भाजपा के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी भी इस आयोजन में शिरकत करने राजधानी आ रहे हैं।

सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
एक साथ देश के कई प्रमुख राजनेताओं, केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों के आगमन को देखते हुए खुफिया एजेंसियों और स्थानीय पुलिस प्रशासन को पूरी तरह अलर्ट कर दिया गया है। वीवीआईपी मूवमेंट, उनके काफिले के आवागमन के रास्तों और कार्यक्रम स्थल के आसपास सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button