Top-5जबलपुरदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

राहुल गांधी की रैली से दूरी पड़ी भारी, यूथ कांग्रेस के 200 से ज्यादा नेता निलंबित

मध्य प्रदेश में सबसे बड़ी कार्रवाई, 60 पदाधिकारियों पर गिरी गाज;

 

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की दिल्ली में आयोजित रैली में शामिल नहीं होना युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों को भारी पड़ गया। भारतीय युवा कांग्रेस ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए देशभर में 200 से अधिक नेताओं और सदस्यों को निलंबित कर दिया है। अब तक सात राज्यों में कम से कम 185 सदस्यों पर कार्रवाई की पुष्टि हुई है। सूत्रों के मुताबिक, जांच के बाद यह संख्या 500 तक पहुंच सकती है।इस कार्रवाई में मध्य प्रदेश सबसे आगे है। यहां 60 सदस्यों को निलंबित किया गया है। गुजरात में 49, पश्चिम बंगाल में 26, तेलंगाना में 14, मध्य उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में 13-13 तथा हरियाणा में 10 सदस्यों पर कार्रवाई की गई है।

कार्रवाई के बाद संगठन के भीतर नाराजगी भी सामने आने लगी है। युवा कांग्रेस महासचिव रोहित राजोरिया को भी पद से हटा दिया गया। उन्होंने बताया कि चाचा के निधन के बाद उनकी तेरहवीं होने के कारण वे 1 नवंबर को दिल्ली नहीं पहुंच सके थे। उन्होंने इसकी सूचना पार्टी नेतृत्व को पहले ही दे दी थी।राजोरिया ने सवाल उठाया कि पार्टी के लिए 15 साल काम करने और आंदोलनों के दौरान 15 एफआईआर झेलने के बावजूद एक कार्यक्रम में अनुपस्थित रहने पर उन्हें पद से हटा दिया गया। निलंबित सदस्यों से अनुपस्थिति को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button