भोपालमध्यप्रदेश

मौत के बाद भी सम्मान नसीब नहीं… कबाड़नुमा स्वर्ग रथ में अस्पताल पहुंचाया गया शव!

बनखेड़ी में इंसानियत को शर्मसार करती तस्वीर! मौत के बाद भी सम्मान नसीब नहीं… कबाड़नुमा स्वर्ग रथ में अस्पताल पहुंचाया गया शव!

करोड़ों का विकास, लेकिन शव वाहन की बदहाल स्थिति ने खोली नगर परिषद की पोल!

बनखेड़ी, यशभारत। रेलवे ओल नदी के नीचे ट्रेन से गिरकर एक यात्री की दर्दनाक मौत हो गई। सुबह हुई इस घटना में मृतक के दोनों हाथ-पैर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही आरपीएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा कार्रवाई के बाद मृतक की पहचान शौकत अली निवासी दरभंगा, उत्तर प्रदेश के रूप में की गई। लेकिन इस दर्दनाक हादसे से भी ज्यादा झकझोर देने वाली तस्वीर तब सामने आई, जब मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नगर परिषद बनखेड़ी के स्वर्ग रथ वाहन से अस्पताल ले जाया गया।

1793520464 WhatsApp Image 2026 11 01 at 13.27.35 (2)

 

जिस वाहन का नाम ‘स्वर्ग रथ’ है, उसकी हालत देखकर व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं!

कबाड़नुमा, जर्जर और बदहाल वाहन में शव को ले जाते समय सफाईकर्मियों को शव और वाहन के गेट को संभालते हुए देखा जा सकता है। वायरल वीडियो में नगर परिषद की व्यवस्था की बदहाली साफ नजर आ रही है।

विडंबना देखिए… जिस व्यक्ति को जीवन में सम्मान नहीं मिला हो या जिसकी मौत किसी हादसे में हुई हो, उसे कम से कम अंतिम यात्रा में सम्मानजनक व्यवस्था तो मिलनी चाहिए। लेकिन यहां मौत के बाद भी शव को व्यवस्थित वाहन नसीब नहीं हुआ। नगर परिषद में विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जाने के दावे किए जाते हैं, लेकिन क्या जिम्मेदारों का ध्यान नगर के शव वाहन की मरम्मत और रखरखाव पर नहीं जाता?

1793520495 WhatsApp Image 2026 11 01 at 13.27.35 (3)

सवाल नगर परिषद के जिम्मेदारों से है क्या यही है अंतिम यात्रा की व्यवस्था?

क्या स्वर्ग रथ की बदहाल स्थिति जिम्मेदारों को दिखाई नहीं देती? क्या किसी बड़े हादसे या शिकायत का इंतजार किया जा रहा है? यह मामला केवल एक वाहन की खराब हालत का नहीं, बल्कि मृतक के सम्मान और नगर परिषद की संवेदनशीलता का भी है। जिम्मेदारों को इस बदहाल व्यवस्था पर तत्काल ध्यान देना चाहिए, ताकि किसी भी मृतक को अंतिम यात्रा में ऐसी दुर्दशा का सामना न करना पड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button