भोपालमध्यप्रदेश
भोपाल, यश भारत।

भोपाल-बैरसिया रोड पर कार और बोलेरो की जोरदार भिड़ंत
गोलखेड़ी गांव के पास हुआ हादसा, टक्कर के बाद मौके पर जुटी लोगों की भीड़
भोपाल, यश भारत। भोपाल-बैरसिया रोड पर गोलखेड़ी गांव के पास शुक्रवार शाम कार और बोलेरो के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं और उनकी हालत कैसी है, फिलहाल इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। घटना के कारणों का भी अभी पता नहीं चल सका है।







