भोपालमध्यप्रदेश

भोपालः ग्राम बरखेड़ा बोंदर में 22 वर्षीय युवती ने लगाई फांसी

भोपालः ग्राम बरखेड़ा बोंदर में 22 वर्षीय युवती ने लगाई फांसी

भोपाल, यशभारत। राजधानी के खजूरी सड़क थाना इलाके के ग्राम बरखेड़ा बोंदर में बीती देर रात अज्ञात कारणों के चलते एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने आज शुक्रवार सुबह मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान शिवानी अहिरवार पिता ज्ञानसिंह अहिरवार उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवती ने बीती रात करीब 2:30 से 3:00 बजे के बीच अपने घर में फांसी का फंदा बनाकर यह खौफनाक कदम उठाया।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लिया। युवती ने इतना बड़ा कदम आखिरकार क्यों उठाया, फिलहाल इसके स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों के बयान दर्ज कर हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button