Top-5जबलपुरदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना से बालक को मिला नया जीवन

जबलपुर, यश भारत। मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना के तहत जबलपुर के 4 वर्ष 10 माह के बालक राजवीर सोनकर को नया जीवन मिला है। हृदय रोग से पीड़ित राजवीर की 5 अक्टूबर 2026 को मुंबई के नारायणा हृदयालय में सफल सर्जरी की गई। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के माध्यम से बालक का पूरा उपचार निःशुल्क कराया गया।

राजवीर, लालमाटी निवासी सोनू रोहित सोनकर का पुत्र है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान उसके हृदय रोग की पहचान की। जांच दल में डॉ. सुधांशु झारिया और डॉ. सोनिया कश्यप शामिल थे। इसके बाद जिला अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों से बालक की जांच कराई गई।कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा के मार्गदर्शन तथा सीएमएचओ डॉ. नवीन कोठारी के निर्देश पर उपचार की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई। जिला नोडल अधिकारी डॉ. अमजद खान और जिला प्रबंधक सुभाष शुक्ला ने बालक का पंजीयन कराकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की।

परिजनों की सहमति के बाद राजवीर को मुंबई रेफर किया गया, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सफल सर्जरी की। बालक के उपचार पर परिवार ने मुख्यमंत्री, जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और चिकित्सकीय टीम के प्रति आभार जताया।राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बच्चों में जन्मजात और गंभीर बीमारियों की पहचान कर समय पर उपचार उपलब्ध कराया जाता है। राजवीर का उपचार इस योजना की उपयोगिता का उदाहरण है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button