भोपालमध्यप्रदेश

भोपालः श्री शनि धाम मंदिर में चोरी: दानपेटी, साउंड मशीन और अन्य सामान ले गए चोर

भोपालः श्री शनि धाम मंदिर में चोरी: दानपेटी, साउंड मशीन और अन्य सामान ले गए चोर

भोपाल,यशभारत। राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र स्थित नहर के पास गुलमोहर कॉलोनी में बने श्री शनि धाम मंदिर में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर से दानपेटी, साउंड मशीन, माइक, स्पीकर और सिलाई मशीन सहित अन्य कीमती सामान चुरा ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर समिति और स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है।
मंदिर के पुजारी पंडित प्रकाश जोशी द्वारा शाहपुरा थाने के थाना प्रभारी को दी गई लिखित शिकायत के अनुसार, घटना का खुलासा तब हुआ जब सुबह मंदिर खोला गया। मंदिर के अंदर का ताला और सामान बिखरा हुआ था। चोर मंदिर के अंदर रखी दानपेटी के  साथ  साउंड मशीन, माइक, स्पीकर और सिलाई मशीन चुराकर ले गए हैं। इसके अलावा मंदिर का अन्य सामान भी गायब है, जिसका आकलन अभी किया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर सीसीटीवी फुटेज खंगालने और चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button