भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

भोपाल में बनेगा 1183 मीटर लंबा फ्लाईओवर, जाम से मिलेगी राहत, आशिमा मॉल से बावड़िया गांव होते हुए नर्मदापुरम रोड तक प्रस्तावित है निर्माण, मुख्य ब्रिज की लंबाई 733 मीटर होगी

भोपाल में बनेगा 1183 मीटर लंबा फ्लाईओवर, जाम से मिलेगी राहत

आशिमा मॉल से बावड़िया गांव होते हुए नर्मदापुरम रोड तक प्रस्तावित है निर्माण, मुख्य ब्रिज की लंबाई 733 मीटर होगी

भोपाल यश भारत। राजधानी में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और जाम की समस्या कम करने के लिए 1183 मीटर लंबे फ्लाईओवर के निर्माण की योजना बनाई गई है। प्रस्तावित फ्लाईओवर आशिमा मॉल से बावड़िया गांव होते हुए सेज अपोलो अस्पताल के पास नर्मदापुरम रोड तक बनाया जाएगा। इसके निर्माण से क्षेत्र में आवागमन सुगम होने और यातायात का दबाव कम होने की उम्मीद है।

मुख्य ब्रिज 733 मीटर लंबा होगा

प्रस्तावित फ्लाईओवर की कुल लंबाई 1183 मीटर होगी  जिसमें 733 मीटर का मुख्य ब्रिज शामिल रहेगा। इस परियोजना का उद्देश्य क्षेत्र में बढ़ते यातायात दबाव को कम करना और वाहन चालकों को जाम से राहत दिलाना है। फ्लाईओवर बनने से आशिमा मॉल  बावड़िया गांव और नर्मदापुरम रोड के आसपास के क्षेत्रों में आवागमन को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है। हालांकि  परियोजना की समयसीमा और निर्माण कार्य शुरू होने की तारीख के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button