मध्य प्रदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरेंराज्य

शराब पार्टी बनी खूनी खेल: CCTV फुटेज ने खोला हत्याकांड का राज, चारों आरोपी गिरफ्तार

सागर, यशभारत lसागर जिले के देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मुआर खास गांव में शराब पार्टी के दौरान उपजे विवाद में एक व्यक्ति की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

Screenshot 20261023 112719.WhatsApp

आरोपियों ने साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को नदी में फेंक दिया था, लेकिन एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Screenshot 20261023 112730.WhatsApp

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुआर खास गांव निवासी 42 वर्षीय गब्बर सिंह 15 अक्टूबर की दोपहर को अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। परिजनों द्वारा काफी तलाशने के बाद भी जब उनका कोई सुराग नहीं लगा, तो थाने में गुमशुदगी दर्ज कराकर खोजबीन शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस को मुआर नदी में शव होने का संदेह हुआ। पुलिस और गोताखोरों की मदद से सर्चिंग अभियान चलाया गया, जिसके बाद 16 अक्टूबर को नदी से गब्बर सिंह का शव बरामद किया गया। शव मिलने के बाद मामला पूरी तरह हत्या की आशंका में बदल गया और पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर आगे की जांच तेज कर दी।

शराब पार्टी के दौरान हुआ था विवाद

मृतक के भाई विक्रम सिंह दांगी ने पुलिस को बताया कि घटना वाले दिन गब्बर सिंह गांव के ही चार लोगों के साथ शराब पार्टी कर रहे थे। परिजनों ने हजारी गौंड, कुलदीप गौंड, वीरेंद्र गौंड और गब्बू गौंड पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया। परिवार ने पुलिस को यह भी बताया कि घटना से एक दिन पहले किसी बात को लेकर होटल पर आरोपियों के साथ विवाद और गाली-गलौज हुई थी।

CCTV फुटेज बना सबसे बड़ा सबूत

इस पूरे मामले में आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज जांच की अहम कड़ी साबित हुए। पुलिस ने जब एक दुकान का फुटेज खंगाला, तो आरोपी कुलदीप गौंड पानी में भीगा हुआ नजर आया। फुटेज और पुलिस पूछताछ के अनुसार, वह कथित तौर पर गब्बर सिंह की हत्या कर शव नदी में फेंकने की बात कबूलते हुए दिखाई दिया।

चारों आरोपी गिरफ्तार

देवरी थाने के एसआई समरथ सीनम ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और परिजनों के बयानों के आधार पर पुख्ता सबूत मिलने के बाद पुलिस ने कुलदीप गौंड, हजारी गौंड, वीरेंद्र गौंड और गब्बू गौंड को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चारों आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया है, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button