भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

 पिता की फेंकी चाबी हाईटेंशन लाइन में अटकी,उसे वाइपर से निकालते समय करंट लगने से 13 साल के छात्र की मौत

 पिता की फेंकी चाबी हाईटेंशन लाइन में अटकी, उसे वाइपर से निकालते समय करंट लगने से 13 साल के छात्र की मौत

भोपाल, यशभारत। राजधानी के रातीबड़ थाना क्षेत्र के नीलबड़ स्थित शिव नगर फेस-2 में एक घर के पास से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से 13 वर्षीय सातवीं कक्षा के छात्र कृष्णा नायक की  मौत हो गई है। यह हादसा तब हुआ जब बालक अपने पिता को गाड़ी की चाबी देने की कोशिश कर रहा था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना के दिन कृष्णा ने अपने पिता से गाड़ी की चाबी मांगी थी। पिता ने चाबी नीचे से ऊपर की ओर फेंककर देने का प्रयास किया, लेकिन वह दुर्भाग्यवश घर के ठीक पास से गुजर रहे हाईटेंशन बिजली के तारों में जाकर अटक गई।
तारों में फंसी चाबी को नीचे गिराने के लिए कृष्णा ने घर में रखे वाइपर का सहारा लिया। जैसे ही उसने वाइपर से चाबी निकालने की कोशिश की, वह हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया। करंट का जोरदार झटका लगने से वह बुरी तरह झुलस गया।

घटना के तुरंत बाद परिजनों ने उसे गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। लगातार गंभीर बनी हालत के बीच गुरुवार सुबह कृष्णा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है और परिजनों की मौजूदगी में गुरुवार दोपहर छात्र के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button