यश भारत भोपाल।

विद्यार्थी हुंकार , अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ के नारे के साथ प्रदर्शन की तैयारी
संवैधानिक संस्थाओं पर हमलों के विरोध में अभाविप भोपाल महानगर करेगा प्रदर्शन
भोपाल यश भारत। देश की संवैधानिक संस्थाओं पर हो रहे अराजक हमलों के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) भोपाल महानगर द्वारा विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रदर्शन का उद्देश्य लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता का संदेश देना और संवैधानिक संस्थाओं के सम्मान के प्रति छात्रशक्ति की प्रतिबद्धता व्यक्त करना है।
प्रदर्शन की रूपरेखा तय करने और तैयारियों को लेकर एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री चेतस सुखाड़िया की विशेष उपस्थिति रही। बैठक में विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन की तैयारियों एवं आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। अभाविप ने इस आयोजन के माध्यम से अराजकता रोको लोकतंत्र अपनाओ का संदेश देते हुए विद्यार्थियों से लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक संस्थाओं के सम्मान के प्रति सजग रहने का आह्वान किया है।
परिषद का संदेश है छात्रशक्ति की हुंकार, लोकतंत्र का हो सत्कार!







