भोपालमध्यप्रदेश

राष्ट्रीय एकता का संदेश लेकर एकता नगर रवाना हुई पुलिस की बाइक रैली,  डीजीपी कैलाश मकवाना ने लाल परेड ग्राउंड से दिखाई हरी झंडी

राष्ट्रीय एकता का संदेश लेकर एकता नगर रवाना हुई पुलिस की बाइक रैली,  डीजीपी कैलाश मकवाना ने लाल परेड ग्राउंड से दिखाई हरी झंडी

भोपाल, यश भारत। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश पुलिस ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बाइक रैली निकाली। गुरुवार को भोपाल के लाल परेड ग्राउंड से पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने हरी झंडी दिखाकर रैली को गुजरात के एकता नगर के लिए रवाना किया।

1792649038 WhatsApp Image 2026 10 22 at 10.50.02

 

रैली की शुरुआत लाल परेड ग्राउंड में आयोजित फ्लैग ऑफ सेरेमनी के साथ हुई। इस दौरान पुलिसकर्मियों और रैली में शामिल प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी सद्भाव को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
एकता और अखंडता का संदेश देगी रैली

मध्यप्रदेश पुलिस की इस पहल का उद्देश्य देश की एकता और अखंडता के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा समाज में आपसी भाईचारे और सद्भाव की भावना को प्रोत्साहित करना है। भोपाल से गुजरात के एकता नगर के लिए रवाना हुई यह बाइक रैली राष्ट्रीय एकता के संदेश को विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंचाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button