Top-5जबलपुरदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

जबलपुर में धूमधाम से मनाया गया 74वां ऐतिहासिक पंजाबी दशहरा

रावण-कुंभकरण के पुतलों का दहन, आतिशबाजी के बीच मनाया गया विजय का पर्व

जबलपुर, यश भारत। संस्कारधानी जबलपुर में 74वां ऐतिहासिक पंजाबी दशहरा धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय के प्रतीक इस पर्व में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजन में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ आतिशबाजी के बीच रावण और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया गया।
कार्यक्रम में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की गई। नरसिंह दास महाराज, ज्ञानेश्वरी दीदी और मुख्य अतिथि राकेश सिंह की उपस्थिति में आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर पंजाबी सभा के अध्यक्ष नरेश ग्रोवर और उनकी पूरी टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।

युवा पीढ़ी को परंपरा से जोड़ने पर जोर
74 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहा पंजाबी दशहरा अब पंजाबी समाज के साथ-साथ संपूर्ण संस्कारधानी की सांस्कृतिक पहचान बन चुका है। आयोजन से जुड़े वरिष्ठजनों ने इस परंपरा को आगे बढ़ाने और युवा पीढ़ी को इससे जोड़ने पर जोर दिया। उनका मानना है कि नई पीढ़ी की भागीदारी से यह ऐतिहासिक आयोजन आने वाले वर्षों में भी इसी उत्साह और श्रद्धा के साथ जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button