जबलपुरभोपालमध्यप्रदेश

झूले से गिरकर दो घायल, पुलिस जांच में जुटी

जबलपुर। शहर के गोलबाजार स्थित शहीद स्मारक परिसर में लगे मेले में रविवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। मेले में लगे एक झूले में अचानक आई तकनीकी खराबी या लापरवाही के कारण दुर्घटना घटित हो गई, जिसमें झूल रहे दो लोग नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, घायलों में से एक युवक के हाथ-पैर में फ्रैक्चर आया है, जबकि दूसरे को भी काफी चोटें लगी हैं।
इस घटना के बाद घायलों के परिजनों में भारी आक्रोश व्याप्त है। परिजनों ने मेला आयोजकों और झूला संचालकों पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी और घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सख्त पुलिस कार्रवाई की मांग की है।
उधर, सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले का संज्ञान ले लिया है। पुलिस प्रशासन द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और आयोजकों से अनुमति व सुरक्षा संबंधी दस्तावेजों की पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button