देशमुख्य ख़बरेंविदेश

सड़क निर्माण में जुटे मनरेगा मजदूरों को कार ने कुचला, 8 की मौत

 संगरूर में भीषण हादसा, कई मजदूर गंभीर घायल; आरोपी चालक की तलाश में जुटी पुलिस

 संगरूर में भीषण हादसा, कई मजदूर गंभीर घायल; आरोपी चालक की तलाश में जुटी पुलिस

संगरूर, पंजाब के संगरूर जिले में रविवार को दर्दनाक सड़क हादसे में आठ मनरेगा मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा लहरागागा-जाखल रोड पर उस समय हुआ, जब मजदूर सड़क निर्माण कार्य में जुटे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने काम कर रहे मजदूरों को कुचल दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटनास्थल पर करीब 23 से 25 महिला और पुरुष मजदूर काम कर रहे थे।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के मुताबिक, पांच मृतकों के शव लहरागागा अस्पताल में रखे गए थे। इलाज के दौरान कुछ अन्य मजदूरों की भी मौत होने की सूचना सामने आई। हालांकि, मृतकों और घायलों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

आरोपी चालक की पहचान

संगरूर के एसपी पलविंदर चीमा के मुताबिक, आरोपी कार चालक की पहचान कर ली गई है और उसे जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। शुरुआती जानकारी में चालक का नाम दर्शन सिंह बताया गया है, जो रायधराना गांव का निवासी है। हादसे में इस्तेमाल कार शेवरले मैग्नम बताई गई है, जिसका पंजीकरण नंबर पीबी11 सीपी 0080 है।

अलीशेर गांव के रहने वाले थे मजदूर

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुए मजदूर लहरागागा के पास स्थित अलीशेर गांव के निवासी थे। मृतकों की पहचान कर्मजीत कौर, जीवन सिंह, निक्की, सरबजीत कौर, रणजीत कौर, कर्मजीत, रानी कौर और देश राज के रूप में बताई गई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और आरोपी चालक की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button