भोपाल

टीआई रतन सिंह परिहार पर एफआईआर की मांग को लेकर जयस का प्रदर्शन, पुलिस से झूमाझटकी

टीआई रतन सिंह परिहार पर एफआईआर की मांग को लेकर जयस का प्रदर्शन, पुलिस से झूमाझटकी
भोपाल, यश भारत। टीआई रतन सिंह परिहार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर भोपाल के अंबेडकर मैदान में जुटे जयस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के दौरान जमकर हंगामा हुआ। सीएम हाउस की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने प्रकाश तरुण पुष्कर के सामने बैरिकेडिंग लगाकर रोकने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच विवाद शुरू हो गया। हंगामे के बीच जयस की कार्यकर्ता बताई जा रही एक युवती ने पुलिस कांस्टेबल को थप्पड़ मार दिया। वहीं, महिला पुलिस अधिकारियों सहित अन्य पुलिसकर्मियों के साथ भी झूमाझटकी होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस द्वारा आगे बढ़ने से रोके जाने पर कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। इसके चलते मौके पर काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर पुलिस के सामने विरोध जताते रहे। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तनातनी बढ़ गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जयस कार्यकर्ताओं का कहना था कि टीआई रतन सिंह परिहार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए। इसी मांग को लेकर कार्यकर्ता अंबेडकर मैदान में एकत्रित हुए थे और सीएम हाउस की ओर जाने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें निर्धारित स्थान पर रोकने की कोशिश की, जिसके बाद प्रदर्शन ने उग्र रूप ले लिया। फिलहाल, प्रदर्शन के दौरान हुए घटनाक्रम को लेकर संबंधित पक्षों की विस्तृत प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button