राशिफल 18 अक्टूबर 2026: महाअष्टमी का दिन मेष-कर्क के साथ 4 राशियों के लिए रहेगा शुभ,चमकेगी किस्मत

यशभारत। आज आश्विन शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और रविवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज सुबह 8 बजकर 29 मिनट तक रहेगी, उसके बाद अष्टमी तिथि लग जाएगी। आज रात 11 बजकर 56 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। इसके अलावा आज दोपहर 12 बजकर 49 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र लग जाएगा। विस्तार से जानिए आज का राशिफल।
मेष राशि
आज आपकी हर परेशानी का हल चुटकियों में निकल जाएगा। सरकारी कार्यों में आपको बड़े लाभ की संभावना है। आज आप अपनी संतान के साथ पिकनिक के लिए जा सकते हैं। उनके साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। आज आप काम की क्वालिटी और बेहतर बनाने पर ध्यान दें। मार्केटिंग संबंधी गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। आज परिवार के लिए भी कुछ समय निकालना आपसी रिश्ते को मधुर बनाएगा, साथ ही परिवार में खुशहाली भरा वातावरण रहेगा। अगर आप कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो आपको परिवार का पूरा साथ मिलेगा।
वृष राशि
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। बड़े निर्णय लेने के लिए आज का दिन अच्छा है, किसी नई बिजनेस डील के लिए ऑफर मिलेगा। आज आप जीवनसाथी के साथ घर के कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। आज कारोबारी गतिविधियों में व्यवस्था बनाकर रखना जरूरी है। अधिकारियों और सम्मानित लोगों से रिश्ते रखना आपके बिजनेस के लिए फायदेमंद रहेगा। आज आपको अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं। जीवनसाथी तथा परिवारजनों का आपके प्रति पूरा सहयोग रहेगा। धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। आप हर छोटी बात पर अधिक सोचने से बचें, जिससे आपका जीवन सहज रहेगा।
मिथुन राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको घर के बड़ों से कुछ प्रेरणा मिलेगी। आज आप जो भी काम शुरू करेंगे, वह सफल होगा। आज आपकी अच्छी सोच का अच्छा नतीजा मिलेगा। आपके रहने और बोलने का तरीका लोगों को आकर्षित करेगा। आज आपको अपनी पढ़ाई और करियर के प्रति ज्यादा मेहनत की जरूरत है। आज कोई भी खास वस्तु की खरीदारी करते समय उससे संबंधित जानकारी अवश्य लें। आज आपका स्वास्थ्य पहले से उत्तम रहेगा। आज आपको वाहन चलाते समय खास सावधानी बरतने की आवश्यकता है। सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी।
कर्क राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज पूरा दिन आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपके आसपास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। आज कार्यस्थल पर चल रही किसी भी गतिविधि को नजरअंदाज न करें। अपनी योजनाओं को गुप्त ही रखें। आज कुछ समय परिवार के साथ बिताने पर कुछ बातें पता चल सकती हैं। आज किसी भी वजह से लापरवाही नहीं करेंगे, खानपान व दिनचर्या को व्यवस्थित बनाकर रखेंगे। लोग आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। दांपत्य जीवन में सुखों की बढ़ोतरी होगी।
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम लाने वाला होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग बने हुए हैं, लेकिन पढ़ाई में और मेहनत करने की जरूरत है। कुछ समय से चल रही आपकी लगन और मेहनत का आज ज्यादा लाभ मिलने वाला है, इसलिए अपने काम पर ध्यान केंद्रित रखें। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक रिश्ते मजबूत होंगे। साथ ही मनोरंजन और शॉपिंग आदि जैसे कामों में भी समय बीत सकता है। आज आपको अपने कार्यों में राजनीतिक रिश्तों का फायदा मिलेगा। आपके सारे काम आसानी से पूरे हो जाएंगे।
कन्या राशि
आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। आज आपके व्यापार की गति अच्छी रहेगी। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा का बेहतर परिणाम मिलेगा। आज व्यवसाय संबंधी नई जानकारियां हासिल करना जरूरी है। मीडिया और ऑनलाइन कामों से जुड़े बिजनेस में फायदा होगा। आपके द्वारा की गई मेहनत के परिणाम भी बेहतर मिलेंगे। इस राशि के सरकारी सेवारत लोगों को कोई खास कार्यभार संभालना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कार्यों में सफलता मिलेगी।
तुला राशि
आज पूरे दिन भाग्य आपके साथ रहेगा। आज कुछ समय व्यक्तिगत कार्यों में बिताने से आप अपने आपको ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। सामाजिक गतिविधियों में भी रुझान बढ़ेगा। फाइनेंस संबंधी गतिविधियां समय पर निपटा लेंगे। कुछ लोग जलन की भावना से आपके बारे में अफवाहें फैला सकते हैं, परंतु इन बातों को नजरअंदाज करके आप अपनी गतिविधियों में ही व्यस्त और मस्त रहें। आज किसी अनजान व्यक्ति के सहयोग से आपका मन प्रसन्न रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां बरकरार रहेंगी। आज जीवनसाथी को सरप्राइज देने के लिए ज्वेलरी खरीदने जा सकते हैं। घर से नेगेटिविटी दूर होगी।
वृश्चिक राशि
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आपको सरकारी कामों में कुछ लोगों से राय मिलेगी, जिससे आपका काम आसान हो जाएगा। आज आपका व्यक्तित्व व रहन-सहन के प्रति अधिक सजग रहना लोगों के बीच आकर्षण का कारण बनेगा, समाज में आपकी छवि और अधिक निखरेगी। अपनी कार्यप्रणाली व्यवस्थित बनाए रखने से समय की बचत होगी। आपको अपना कारोबार बढ़ाने के लिए आज कई मौके मिलेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को आज अच्छी खबर मिलेगी। लवमेट के लिए दिन अच्छा है।
धनु राशि
आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। बच्चों को आज पढ़ाई में मन लगाने की जरूरत है। आज परिवार संबंधी कोई समस्या हल हो जाने से आनंदित और हर्षित महसूस करेंगे। धार्मिक तथा आध्यात्मिक क्षेत्र से जुड़ी गतिविधियों में भी कुछ समय बीतेगा। साथ ही जरूरतमंद लोगों की सहायता करके मानसिक सुकून भी मिलेगा। आज कोई भी समस्या आने पर नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे। पारिवारिक रिश्तों में मिठास आएगी।
मकर राशि
आज आपको किसी अपने से कोई अच्छी खबर मिलने के योग बने हुए हैं। आज अपने बच्चों का आत्मबल बनाकर रखने में सहयोग अवश्य करेंगे। आज कर्मचारियों की मदद से बिजनेस की गतिविधियां ठीक तरह से चलती रहेंगी, जिससे आप बाकी कामों पर ध्यान देंगे। नौकरी कर रहे लोगों को भी अपनी जॉब से संबंधित कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिल सकती है। नए प्रोजेक्ट को पूरा करने में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
कुंभ राशि
आज का दिन जीवन में मील का पत्थर साबित होगा। आज व्यापार में किसी ऐसी कंपनी के साथ डील फाइनल होगी, जो आपको उम्मीद से अधिक फायदा कराएगी। आज घर में परिवारजनों के साथ मिल-जुलकर कुछ नवीनीकरण व साज-सज्जा को लेकर विचार-विमर्श रहेगा। आज ऑफिस में चल रहा प्रोजेक्ट पूरा होने से राहत मिलेगी, जिससे अन्य कामों पर भी ध्यान दे पाएंगे। आप आगे बढ़कर मधुरता बढ़ाने का प्रयास करेंगे। आज अपने दोस्त की किसी बात का बुरा न मानें, दोस्ती मजबूत होगी। पारिवारिक तालमेल मजबूत होगा।
मीन राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपको किसी भी प्रकार के विवादों से दूर रहने की आवश्यकता है। आज बिना सोचे-समझे किसी अजनबी पर भरोसा न करें। आज परिवार में आप सबसे सामंजस्य बनाकर रखेंगे। बेवजह की बातों पर ध्यान नहीं देंगे। साथ ही घर में नजदीकी रिश्तेदारों के आगमन से खुशनुमा माहौल बनेगा। किसी विशेष मुद्दे पर विचार-विमर्श रहेगा। घर में सुधार संबंधी योजनाओं को क्रियान्वित करते रहे।







