भोपालमध्यप्रदेश

एक ही परिसर में बिजली चोरी के चार प्रकरण दर्ज

सतर्कता दल की बड़ी कार्रवाई, एक ही परिसर में बिजली चोरी के चार प्रकरण दर्ज

मीटर बायपास कर 54.25 किलोवाट बिजली का अवैध उपयोग, ₹21.22 लाख की बिलिंग जारी

भोपाल यश भारत। शहर के सिटी कोतवाली जोन में बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विद्युत विभाग के सतर्कता दल ने एक ही परिसर में बिजली चोरी के चार प्रकरण दर्ज किए हैं। मोती महल मस्जिद के सामने  पानी की टंकी के पास स्थित परिसर में निरीक्षण के दौरान आवासीय हिस्से  होटल रिसेप्शन और होटल में बिजली आपूर्ति के लिए लगे चार कनेक्शनों में मीटर बायपास कर विद्युत चोरी किए जाने का मामला सामने आया। कार्रवाई में कुल 54.25 किलोवाट विद्युत भार दर्ज किया गया तथा करीब ₹21.22 लाख की बिलिंग जारी की गई।

विभागीय निरीक्षण के अनुसार, एलटी बस-बार एवं मीटर पैनल से दो कॉपर पीवीसी वायर केबल जोड़कर बिजली का उपयोग किया जा रहा था। इन केबलों के माध्यम से चारों विद्युत कनेक्शनों के मीटर को बायपास किया गया था। जांच के दौरान परिसर के द्वितीय तल की दीवार में अतिरिक्त केबल चिनकर छिपाई गई मिली  जिसे सफेद पुट्टी से ढका गया था। मौके पर मिली इस व्यवस्था को विद्युत चोरी से संबंधित जांच का अहम हिस्सा माना गया है।

चार कनेक्शनों में मिली अनियमितता

विभागीय रिकॉर्ड के मुताबिक  इस परिसर में मोहम्मद अंजुम  मोहम्मद अंजुम  सादिक्का अंजुम और सादिया अंजुम के नाम पर दर्ज चार विद्युत कनेक्शनों की जांच की गई। इनके कनेक्शन क्रमांक क्रमशः 2507008526, 2507005940, 2507005531 और 2507025341 बताए गए हैं। निरीक्षण के दौरान सभी चार कनेक्शनों में मीटर बायपास कर बिजली के उपयोग का मामला दर्ज किया गया।
विद्युत विभाग की ओर से उपलब्ध विवरण में चारों कनेक्शनों पर अलग अलग विद्युत भार और बिलिंग राशि दर्ज की गई है। इस कार्रवाई के बाद बिजली चोरी के मामलों में नियमानुसार आगे की प्रक्रिया की जाएगी। विभाग की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि बिजली चोरी रोकने के लिए सतर्कता दल द्वारा निरीक्षण और जांच अभियान चलाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button