भोपालमध्यप्रदेश
लिंक रोड नंबर-1 छावनी में तब्दील, सुरक्षा के कड़े इंतजाम और चार-स्तरीय बैरिकेडिंग

ओबीसी आरक्षण रैली: लिंक रोड नंबर-1 छावनी में तब्दील, सुरक्षा के कड़े इंतजाम और चार-स्तरीय बैरिकेडिंग
भोपाल, यशभारत। ओबीसी आरक्षण रैली को लेकर राजधानी में पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करते हुए लिंक रोड नंबर-1 पर पुलिस ने दोनों तरफ चार-चार लेयर में बैरिकेडिंग कर रास्तों को सुरक्षित कर दिया है और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
रैली के मद्देनजर प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने और कानून-व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए लिंक रोड नंबर-1 के आसपास चारों तरफ सुरक्षा घेरा तैयार किया है। सुरक्षा के इन कड़े इंतजामों के बीच रैली के दौरान क्षेत्र में यातायात व्यवस्था पर भी असर पड़ने की पूरी संभावना जताई जा रही है।







