जबलपुरदेशभोपालराज्य

506 आर्मी बेस वर्कशॉप को मिला DGME अवार्ड वर्तमान कमांडेंट के कार्यकाल लगातार दूसरी उपलब्धि 

506 आर्मी बेस वर्कशॉप को मिला DGME अवार्ड वर्तमान कमांडेंट के कार्यकाल लगातार दूसरी उपलब्धि

जबलपुर यश भारत।भारतीय सेना का नगर में स्थित 506 आर्मी बेस वर्कशॉप ने अपनी उत्कृष्ट कार्यप्रणाली, उच्च स्तरीय तकनीकी दक्षता और कार्य कुशलता का परचम एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर लहराया है। वर्कशॉप को पेशेवर उत्कृष्टता के लिए ‘महानिदेशक इलेक्ट्रॉनिक्स एवं मैकेनिकल इंजीनियर्स – DGEME ट्रॉफी के अंतर्गत ‘सर्वश्रेष्ठ वर्कशॉप पुरस्कार’ से सम्मानित किया । सम्मान की अधिकृत घोषणा से वर्कशॉप परिसर में हर्ष व्याप्त है। यह दोहरी उपलब्धि 506 आर्मी बेस वर्कशॉप के लिए गौरव का पल रहा । गौरतलब है कि इसी वर्ष मार्च महीने में सेंट्रल कमान लखनऊ द्वारा भी 506 आर्मी बेस वर्कशॉप को ‘सर्वश्रेष्ठ वर्कशॉप’ का प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया था।

 

संस्थान की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि एक ही कमान्डेंट ब्रिगेडियर टी ए अरविन्द के कुशल नेतृत्व के दौरान वर्कशॉप को लगातार दूसरी बार ‘सर्वश्रेष्ठ वर्कशॉप’ का सर्वोच्च पुरस्कार प्राप्त हुआ है।  इस दोहरी सफलता पर वर्कशॉप के सभी सैनिक और असैनिक कर्मचारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं। यह पुरस्कार संस्थान की कड़ी मेहनत, तकनीकी नवाचार, अटूट निष्ठा और राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण का प्रमाण है।  इस अवसर पर वर्कशॉप में मिठाई बाँटकर खुशियाँ मनाई गईं और सभी कर्मचारियों ने भविष्य में भी इसी उत्कृष्टता और ऊर्जा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button