गुड गर्वेंनस को लेकर सीएम की वीसीः एसपी सिद्वार्थ बहुगुणा की प्रशंसा, एंटी माफिया का कार्रवाई सहित अन्य में जबलपुर बेहतर

जबलपुर , यशभारत। गुड गवर्नेस को लेकर मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा मध्यप्रदेश के कलेक्टर्स-कमिश्नर्स-आई.जी.-पुलिस अधीक्षक काॅन्फ्रेन्स में की गयी कार्यवाहियों का समग्र मूल्यांकन किया गया। मूल्याकंन में 1 जनवरी 22 से 31 मार्च 22 तक की अवधि में जिला जबलपुर में हिस्ट्रीशीटर बदमाश अब्दुल रज्जाक के कब्जे से थाना बरेला गौर स्थित 13 करोड़ रूपये मूल्य की शासकीय भूमि जिसका रकवा 2.5 एकड़ है को एवं गुण्डा बदमाश रईस चपटा के द्वारा टेढीनीम एवं बहोराबाग में लगभग 6500 वर्गफुट भूमि जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2 करोड़ रूपये है पर अवैध रूप से निर्मित मकान, गोदामध्दुकान को जमीेंदोज करते हुये कब्जा मुक्त कराने की कार्यवाही उल्लेखनीय रही।
इसके साथ ही अवैध शराब माफियाओं के विरूद्ध कार्यवाही में प्रथम स्थान, विभिन्न चिट फण्ड कम्पनियों से राशि वापस कराने में चतुर्थ स्थान , राशन एवं खाद्यान की कालाबाजार करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही करने मंे पांचवा स्थान, आॅपरेशन मुस्कान के तहत ‘‘ गुम बालकध्बालिकाओं की दस्तयाबी’’ में चतुर्थ स्थान तथा बलात्संग के प्रकरण में 2 माह मे विवेचना पूर्ण कर चालानी कार्यवाही करने में पांचवा स्थान रहा।







