Top-5जबलपुरमध्य प्रदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

नहर में डूबे आशीष का शव चौथे दिन पनागर के पास टींडनी में मिला, देखे वीडियो ……

जबलपुर,यश भारत। खमरिया थाना क्षेत्र की उमरिया नहर में डूबे 10 वर्षीय आशीष ठाकुर का शव चौथे दिन पनागर के पास टींडनी में बरगी बांध से निकलने वाली बड़ी नहर में मिला। शव मिलने की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसकी शिनाख्त आशीष के रूप में की। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, पिपरिया वार्ड क्रमांक 79 के टोपला मोहल्ले का रहने वाला आशीष कुछ दिन पहले अन्य बच्चों के साथ उमरिया नहर में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गया। घटना के बाद से उसकी तलाश की जा रही थी। मंगलवार को बच्चे का पता नहीं चलने पर आक्रोशित परिजन खमरिया थाने के सामने धरने पर बैठ गए थे। उन्होंने पुलिस पर समय रहते गंभीरता से कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने नहर में लगातार सर्चिंग अभियान चलाया। पानी के तेज बहाव और दूसरे हिस्सों में तलाश करने में आ रही कठिनाइयों के बीच चौथे दिन बालक का शव टींडनी के पास मिला। शव मिलने के बाद परिजनों ने उसकी पहचान की। आशीष की तलाश में देरी को लेकर परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे। वहीं, पुलिस और बचाव दल लगातार खोजबीन में जुटे रहे। बच्चे का शव मिलने से परिवार की तलाश समाप्त हुई, लेकिन घर में खुशियों की जगह गम छा गया। पुलिस मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button