कटनी

वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायत आई जनसुनवाई में, एसपी ने सुनीं फरियादियों की शिकायतें

कटनी, यशभारत। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनीं और उनके निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान एसपी ने आवेदकों से चर्चा कर उनकी समस्याओं को विस्तार से समझा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों पर समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। कई मामलों में मौके पर ही कार्रवाई के निर्देश दिए गए, जबकि कुछ प्रकरणों में दूरभाष के माध्यम से संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। जनसुनवाई में पारिवारिक एवं पड़ोस संबंधी विवाद, दस्तावेजों का दुरुपयोग कर ऋण लेने से जुड़ी धोखाधड़ी, पैसों के लेनदेन के विवाद, मकान एवं दुकान पर अवैध कब्जे, महिला द्वारा ब्लैकमेलिंग, वित्तीय धोखाधड़ी, प्लॉट एवं भूमि विवाद, महिला अपराध तथा पुलिस द्वारा शिकायत पर सुनवाई नहीं किए जाने जैसी समस्याएं सामने आई। पुलिस अधिकारियों ने सभी आवेदकों की समस्याओं को संवेदनशीलता और गंभीरता से सुना। साथ ही संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण में तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करने और शिकायतों का समयबद्ध निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में एएसपी कमल मौर्य, डीएसपी रत्नेश मिश्रा, एसडीओपी विजयराघवगढ़ वीरेंद्र धार्वे, एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी एवं डीएसपी अनिमेष द्विवेदी सहित पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button