भोपाल

2.75 करोड़ की कथित फर्जी एफडीआर और लाइसेंस ट्रांसफर में गड़बड़ी, दीपम रायचुरा सस्पेंड

2.75 करोड़ की कथित फर्जी एफडीआर और लाइसेंस ट्रांसफर में गड़बड़ी, दीपम रायचुरा सस्पेंड

यश भारत, भोपाल। मध्य प्रदेश में शराब दुकान टेंडर से जुड़ी अनियमितताओं के मामले में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के पूर्व ओएसडी दीपम रायचुरा पर कार्रवाई की गई है। आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना ने सोमवार रात उन्हें निलंबित करने के आदेश जारी किए। इससे पहले उन्हें ओएसडी के पद से हटाया गया था। जांच में 2.75 करोड़ रुपये की कथित फर्जी फिक्स्ड डिपॉजिट रसीद (एफडीआर) स्वीकार करने और पार्टनरशिप डीड के बिना शराब दुकान का लाइसेंस ट्रांसफर करने के मामले सामने आए हैं। इन अनियमितताओं को टेंडर प्रक्रिया में गंभीर गड़बड़ी के तौर पर देखा जा रहा है। रायचुरा पर भोपाल में दो शराब दुकानें दिलाने के बदले एक करोड़ रुपये की रिश्वत लेने का आरोप भी है। टेंडर प्रक्रिया से जुड़े मामलों में सामने आए तथ्यों के बाद विभाग ने निलंबन की कार्रवाई की है। अब मामले में जांच के निष्कर्षों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button