श्रमोदय आवासीय विद्यालय के हॉस्टल में परोसे गए भोजन में मिली छिपकली, 13 बच्चे बीमार
भोपाल:यशभारत

श्रमोदय आवासीय विद्यालय के हॉस्टल में परोसे गए भोजन में मिली छिपकली, 13 बच्चे बीमार
भोपाल:यशभारत मुगालिया छाप-नीलबड़ स्थित शासकीय श्रमोदय आवासीय विद्यालय के बॉयज हॉस्टल में शनिवार रात भोजन वितरण के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई। रात करीब 8 बजे परोसी गई आलू की सब्जी में एक मरी हुई छिपकली दिखाई दी, जिसके बाद तुरंत खाना बांटना रोक दिया गया। दूषित भोजन के कारण छठी से नौवीं कक्षा के लगभग 13 बच्चों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत हुई। सभी बीमार छात्रों को रात 10:30 बजे इलाज के लिए जेपी अस्पताल भर्ती कराया गया, जहाँ उनका उपचार जारी है। घटना के बाद रात 11 बजे नया खाना बनाकर अन्य छात्रों को परोसा गया। उल्लेखनीय है कि इस हॉस्टल में कुल 1120 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं।मामले में रातीबड़ थाना पुलिस का कहना है कि खाद्य पदार्थ में छिपकली मिलने की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी और तथ्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं स्कूल की प्रिंसिपल रत्ना दुबे ने बताया कि खाना बनाते समय मेस में बिजली बंद थी, जिसके कारण यह हादसा होने की आशंका है। मेस संचालक को नोटिस जारी कर दिया गया है और दोष सिद्ध होने पर उसका अनुबंध समाप्त किया जाएगा।







