भोपालमध्यप्रदेश

शान-ए-भोपाल और मुंबई राजधानी एक्सप्रेस रद्द

शान-ए-भोपाल और मुंबई राजधानी एक्सप्रेस रद्द

भोपाल, यशभारत। रेल प्रशासन ने परिचालन संबंधी कारणों से रानी कमलापति से हजरत निजामुद्दीन के बीच चलने वाली देश की प्रतिष्ठित ट्रेन शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12155) का परिचालन 09 अक्टूबर को निरस्त कर दिया है। इसके साथ ही, भोपाल होकर गुजरने वाली छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुंबई)–हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 22221) भी 09 अक्टूबर को अपने प्रारंभिक स्टेशन से रद्द रहेगी।

पश्चिम मध्य रेलवे (भोपाल मंडल) के जनसंपर्क अधिकारी द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेनों का निरस्तीकरण परिचालन कारणों के चलते किया गया है। रेल प्रशासन ने रानी कमलापति व भोपाल रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाले सभी यात्रियों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए स्टेशन रवाना होने से पहले रेलवे की आधिकारिक पूछताछ सेवा 139 अथवा NTES ऐप के माध्यम से ट्रेनों की अद्यतन स्थिति अवश्य जांच लें और अपनी यात्रा की योजना तदनुसार बनाएं।

रेल प्रशासन ने इस अचानक निरस्तीकरण से यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button