कटनी

पितृमोक्ष अमावस्या पर मसुरहाघाट में एक शाम पितरों के नाम शनिवार को, दीपदान और भजनों की शानदार प्रस्तुति के बीच पितृपक्ष की होगी बिदाई

कटनी, यशभारत। पितृमोक्ष अमावस्या के अवसर पर 10 अक्टूबर शनिवार को कटनी नदी के मसुरहा घाट ब्राह्मण सत्संग भवन में एक शाम पितरों के नाम के अंतर्गत भजन संध्या, प्रसाद वितरण एवं दीपदान का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी तैयारियां अंतिम दौर पर पहुंच गई हैं। कहते हैं पितृ हमारे जीवन की वह जड़ हैं, जिनसे हमारा अस्तित्व जुड़ा है। उनकी स्मृति में जलाया गया एक दीप श्रद्धा, कृतज्ञता और प्रेम का प्रतीक है। आयोजन समिति ने बताया कि पंडित चंदन अशोक महाराज के पावन सानिध्य में यह कार्यक्रम अपने पितृदेवों के प्रति दीप प्रज्वलित कर उनकी विदाई करने एवं आजीवन उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए किया जा रहा है। इस अवसर पर भजन संध्या का भी आयोजन किया जा रहा है। दीपदान के उपरांत प्रसाद भी वितरित किया जाएगा। आयोजन समिति ने इस पावन संध्या पर सभी से सपरिवार एकत्र होकर अपने दिवंगत पितरों को श्रद्धापूर्वक स्मरण करने, भजन कीर्तन कर दीप अर्पित कने और उनके आशीर्वाद की कामना करने का आग्रह किया गया है। श्रद्धालुओं से अपने घर से आटे के 5 दीपक बनाकर लाने के लिए कहा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button