कटनी

खाद गोदाम प्रभारी से गाली गलौज और धमकी का आरोप, भाजपा नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

कटनी, यशभारत। कटनी से सटे पवई में खाद वितरण के दौरान बिना टोकन खाद देने का दबाव बनाने, गाली गलौज करने और शासकीय कार्य में बाधा डालने के आरोप में खाद गोदाम के डबल लॉक प्रभारी रजनीश कुमार शुक्ला ने भाजपा नेता प्रवेश खंपरिया के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसारए 5 अक्टूबर को 11 बजे रजनीश शुक्ला खाद गोदाम खोलकर किसानों को खाद का वितरण कर रहे थे। इसी दौरान प्रवेश खम्परिया निवासी पटनाकला वहां पहुंचे और खाद की मांग की। प्रभारी द्वारा ऑनलाइन टोकन जनरेट कराने की बात कहे जाने पर कथित रूप से बिना टोकन खाद उपलब्ध कराने का दबाव बनाया गया। आरोप है कि इस दौरान उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए खाद नहीं देने पर धमकाया गया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि प्रवेश खाम्पारिया द्वारा स्थानांतरण कराने, बोरिया बिस्तर बंधवाने तथा जान से खत्म करने जैसी धमकियां दी गईं। घटना के कारण खाद वितरण का कार्य प्रभावित होने और शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न होने की बात भी शिकायत में कही गई है। घटना के समय कंप्यूटर ऑपरेटर शिवम खरे, गार्ड संजयदत्त सेन, रामसुमिरन चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद बताए गए हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि घटना की जानकारी एसडीएम एवं तहसीलदार को भी दी गई थी। इसके बाद 7 अक्टूबर को दोबारा कथित रूप से गाली.गलौज और पवई से उठवा लेने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाते हुए रजनीश शुक्ला पुलिस थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बीएनएस की धारा 296 बी, 221 एवं 351(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है। मामले में लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button