देश
ब्रेकिंग : अग्रवाल बिल्डिंग गिराने की तैयारी, दोनों तरफ का रास्ता बंद, नगर निगम का अमला पहुंचा

कटनी, यशभारत। पुरानी हीरो होंडा एजेंसी के पास भट्टा मोहल्ला मोड़ पर स्थित अग्रवाल बिल्डिंग को गिराए जाने की कार्रवाई के मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। 
बिल्डिंग के आसपास किसी भी तरह की दुर्घटना से बचाव के लिए दोनों तरफ का रास्ता बंद कर दिया गया है। पुलिस द्वारा मौके पर बैरिकेड्स लगाए गए हैं और लोगों की आवाजाही रोक दी गई है। बिल्डिंग को गिराए जाने के दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। राहगीरों और वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे इस मार्ग का उपयोग करने से बचें और वैकल्पिक मार्ग से आवागमन करें।






