भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश
ओम ऑटो होंडा वर्कशॉप में करंट लगने से कर्मचारी की मौत

ओम ऑटो होंडा वर्कशॉप में करंट लगने से कर्मचारी की मौत
भोपाल, यश भारत। राजधानी के प्रभात चौराहे स्थित ओम ऑटो होंडा वर्कशॉप में वाशिंग के दौरान करंट लगने से 45 वर्षीय कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान जहांगीराबाद झुग्गी निवासी राशिद खान के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार राशिद पिछले 15 सालों से वर्कशॉप में वाशिंग का काम कर रहा था। बुधवार को बाइक वॉश करते समय अचानक करंट आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। साथी कर्मचारियों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर ऐशबाग पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले की जांच की जा रही है।







