भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

भोपाल में पीजी डॉक्टर की सिरफिरी करतूत: महिला दोस्त के घर में घुसकर उसके भाई पर दागीं गोलियां

भोपाल में पीजी डॉक्टर की सिरफिरी करतूत: महिला दोस्त के घर में घुसकर उसके भाई पर दागीं गोलियां
भोपाल, यश भारत। राजधानी के गांधीनगर थाना क्षेत्र में देर रात एक PG डॉक्टर ने अपनी पूर्व महिला दोस्त डॉक्टर के घर पहुंचकर ताबड़तोड़ तीन गोलियां चला दीं। सिरफिरे आरोपी की गोलीबारी में महिला डॉक्टर और उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। एक गोली महिला डॉक्टर की कनपटी के पास लगी है। दोनों घायलों को नाजुक हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

सगाई होने से नाराज था आरोपी डॉक्टर

पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार, आरोपी डॉक्टर और पीड़ित महिला डॉक्टर दोनों सहपाठी रहे हैं और दोनों के बीच लंबे समय से गहरी दोस्ती थी। हाल ही में महिला डॉक्टर की किसी अन्य जगह सगाई तय हो गई थी। सगाई के बाद से ही आरोपी डॉक्टर काफी परेशान और रंजिश रखे हुए था। देर रात करीब 11:30 बजे आरोपी महिला डॉक्टर के गांधीनगर स्थित आवास पर पहुंचा। वहां किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई और तैश में आकर आरोपी ने अपनी पिस्तौल से एक के बाद एक तीन राउंड फायरिंग कर दी।

फायरिंग के बाद खुदकुशी का प्रयास, फिर हुआ फरार

गोलियों की आवाज से पूरा इलाका थर्रा उठा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी डॉक्टर ने मौके पर ही मकान की रेलिंग से रस्सी बांधकर खुदकुशी करने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहने पर वह मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने दर्ज की FIR, तलाश में जुटीं टीमें

मामले में जानकारी देते हुए उप पुलिस आयुक्त शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। आरोपी डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं और वारदात में इस्तेमाल पिस्तौल की बरामदगी व अन्य पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button