Top-5इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशमध्य प्रदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरेंराज्य

जंतर-मंतर की ओर रवाना हुए राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसद, प्रदर्शन के आसार,आज फिर, खरगे और राहुल गांधी सांसदों संग जंतर-मंतर पर करेंगे हल्ला बोल

नई दिल्ली, यश भारत

नई दिल्ली, यश भारत। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों का विरोध प्रदर्शन बुधवार को फिर तेज होने के आसार हैं। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सहित इंडिया ब्लॉक के सांसद तीन बसों से जंतर-मंतर की ओर रवाना हुए। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सागर रत्ना रेस्टोरेंट में विपक्षी सांसदों के लिए लंच बैठक आयोजित की थी। बैठक के बाद सभी सांसद बसों से जंतर-मंतर के लिए निकले। विपक्षी सांसद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसे देखते हुए जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। इससे एक दिन पहले राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी सांसद चुनाव आयोग के कार्यालय की ओर मार्च कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें आकाशवाणी भवन के पास रोक दिया था। इसके बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई सांसदों ने वहां धरना दिया था। बाद में उन्हें हिरासत में लेकर रिहा कर दिया गया।

कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा कि सांसद चुनाव आयोग को पत्र भेजेंगे और उस पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि रेस्टोरेंट में आयोजित लंच बैठक का उद्देश्य केवल भोजन करना था, आंदोलन करना नहीं। बैठक में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और आरजेडी सांसद मनोज झा समेत विपक्षी दलों के नेता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button