मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में बिजली चोरी, 10 लाख का बिल थमाया मीटर बायपास कर चल रही थी बिजली, लोकल विजिलेंस की जांच में मामला पकड़ा गया

मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में बिजली चोरी! 10 लाख का बिल थमाया
मीटर बायपास कर चल रही थी बिजली, लोकल विजिलेंस की जांच में मामला पकड़ा गया
भोपाल यश भारत। भोपाल में बिजली चोरी के खिलाफ चल रही कार्रवाई के दौरान एक मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में बिजली चोरी का मामला सामने आया है। लोकल विजिलेंस टीम की चेकिंग के दौरान अस्पताल में मीटर को बायपास कर बिजली का इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई। जांच के बाद बिजली कंपनी ने अस्पताल प्रबंधन पर करीब 10 लाख रुपये का बिल लगाया है। बताया गया कि विजिलेंस टीम ने नियमित जांच के दौरान अस्पताल के बिजली कनेक्शन और मीटर की जांच की। इस दौरान मीटर से छेड़छाड़ और बायपास के जरिए बिजली का उपयोग किए जाने का मामला सामने आया। टीम ने मौके पर जांच की कार्रवाई पूरी करने के बाद संबंधित दस्तावेज तैयार किए। बिजली कंपनी की ओर से चोरी की गई बिजली का आकलन कर अस्पताल प्रबंधन को करीब 10 लाख रुपये का बिल जारी किया गया है। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि भोपाल में बिजली चोरी के मामलों को लेकर विजिलेंस टीम लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। इससे पहले विशाल मेगा मार्ट से जुड़े बिजली चोरी के मामले ने भी सुर्खियां बटोरी थीं। अब अस्पताल में कार्रवाई के बाद बिजली चोरी को लेकर निगरानी और सख्त किए जाने के संकेत हैं। कंपनी की ओर से निरंतर चालानी कार्रवाई की जा रही है और अधिकारियों का कहना है कि यदि बिजली चोरी करने वालों पर वैधानिक और दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी







