कटनी

यशभारत ब्रेकिंग : कुठला थाना क्षेत्र में युवक की हत्या से सनसनी, औद्योगिक क्षेत्र लमतरा के पास झाड़ियों में मिली लाश, जांच में जुटी कुठला पुलिस

कटनी, यशभारत। कुठला थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम लमतरा स्थित औद्योगिक क्षेत्र में बीती रात एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात के बाद युवक का शव आज सुबह स्थानीय लोगों द्वारा देखा गया, जिसके बाद तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कुठला थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस फॉरेंसिक टीम की मदद और आसपास के सीसीटीवी फुटेज के जरिए मृतक की शिनाख्त कराने और हत्यारों का सुराग लगाने में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button