कटनी

झाडिय़ों में छिपाकर रखा था शराब का स्टाक, पुलिस ने नाबालिग के कब्जे से जब्त की 558 पाव अवैध शराब

कटनी, यशभारत। कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नई बस्ती क्षेत्र से एक 16 वर्षीय नाबालिक बाकल के कब्जे से 558 पाव 180 एमएल देशी प्लेन एवं मसाला शराब बरामद की है। बरामद शराब की कुल मात्रा करीब 104 लीटर बताई गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 50 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार कोतवाली पुलिस की टीम नई बस्ती में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बधवा गली के पास एक लडक़ा झाडिय़ों में छिपकर खड़ा दिखाई दिया। पुलिस वाहन देखकर उसके घबरा जाने पर टीम ने उससे पूछताछ की। तलाशी के दौरान तीन बड़ी प्लास्टिक की बोरियों और एक थैले से 558 पाव देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब को जब्त कर बालक को विधि अनुसार अभिरक्षा में लिया। कोतवाली पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की। कार्रवाई में थाना प्रभारी राखी पाण्डेय, खिरहनी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक किशोर द्विवेदी, प्रधान आरक्षक सुनील सिंह, आरक्षक अमित सिंह, उपेन्द्र सिंह, अजीत सिंह एवं महिला आरक्षक अनामिका तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button